एसएसपी ने युवक की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

मेरठ। मेरठ पीवीआर पुलिसकर्मियों द्वारा फांसी पर लटक रहे युवक को तत्काल सीपीआर देकर जान बचाने के संबंध में एसएसपी डा. ​विपिन ताडा ने गुरुवार को आरक्षी सिद्धांत तोमर और चालक होमगार्ड हरिओम को सम्मानित किया है। 

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों द्वारा साह​सिक व मानवता पूर्ण कार्य की सराहना की। दरअसल, 20 अगस्त को गंगानगर थानान्तर्गत एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की सूचना पीवीआर-3795 पर तैनात आरक्षी सिद्धांत तोमर व चालक होमगार्ड हरिओम को मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने साहस व तत्परता का परिचय देते हुए दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से उतारकर तुरन्त सीपीआर दी, जिससे युवक की जान बच गई। एसएसपी को जब दोनों पुलिसकर्मियों के साहस की जानकारी मिली तो उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया

No comments:

Post a Comment

Popular Posts