अंतरविद्यालय उत्सव में मेरठ पब्लिक स्कूल फार गर्ल्स स्कूल ने मारी बाजी 

 मेरठ ।  पल्लवपुरम स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल में एक्सप्रेसिव यूफोरिया 2.0 डी फ्यूजन ऑफ स्कूल एजुकेशन अंतरविद्यालय उत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्सव में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शहर के 17 स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 

प्रधानाचार्या मुक्ति मिनोचा ने दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। छात्राओं ने स्वागत गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. दीक्षा यजुर्वेदी, तनमय शर्मा,  डॉ. शैल शर्मा, तरुण मित्तल रहे।  प्रतियोगिताओं पांच श्रेणियां टेल सागा, हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता, रंगमंच, क्विज, एआई कल्चरल परेड में आयोजित की गई। प्रथम स्थान मेरठ पब्लिक स्कूल फार गर्ल्स ने हासिल किया। श्रेणी के अनुसार टेल सागा में आईआईएमटी एकेडमी प्रथम, हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स प्रथम, रंगमंच में सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल प्रथम, क्विज में आईआईएमटी अकैडमी प्रथम, एआई कल्चरल परेड में मेरठ पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मधु सिरोही,  कुसुम शास्त्री, विक्रमजीत सिंह,  लेफ्टिनेंट कर्नल प्रमोद सिंह अत्री आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts