सहारनपुर में चैकिंग के दौरान दाऊद सराय फीडर 7 बिजली चोरी के मामले पकड़े 

10 बडे बकायेदार उपभोक्ताओं पर वसूली की कार्यवाही की गई

मेरठ। गुरूवार को पीपीवीएनएल की विभागीय टीम ने  दाउद सराय फीडर सहारनपुर के अन्तर्गत पी.ए.सी. एवं विद्युत विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विद्युत चैकिंग अभियान संचालित किया गया। चैकिग अभियान के दौरान कुल 7 विद्युत चोरी के प्रकरण पकडें गए, जिनकी प्राथमिकी धारा-135 के अन्तर्गत दर्ज की गई।

इसके अतिरिक्त लगभग 10 बडे बकायेदार उपभोक्ताओं से संयोजन विच्छेदन की कार्यवाही करते हुए, लगभग 2.5 लाख रूपये राजस्व वसूली सुनिश्चित की गई। इसके अतिरिक्त  33/11 के०वी विद्युत उपकेन्द्र अम्बाला रोड सहारनपुर के अन्तर्गत स्मार्ट मीटरिंग का कार्य सम्पन्न किया गया।डिस्काम के अन्तर्गत विद्युत चोरी, पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये भविष्य में भी ऐसे चैकिंग अभियान निरन्तर संचालित किये जाऐगें जिससे विद्युत चोरी पर प्रभावी नियत्रण स्थापित किया जा सके साथ ही बकायेदार उभोक्ताओं से राजस्व वसूली सुनिश्चित की जा सके।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts