एसपी ट्रेफिक जाम लगने वाले चिन्हित पाइंट पर निकले
रॉन्ग साइड़ से आने वालों के काटे चलान, बोले- शहर को बनाएंगे जाम मुक्त
मेरठ । एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने टीआई और ट्रैफिक पुलिसकर्मियो के साथ शहर के मुख्य प्वाइंट जहां जाम लगता है उनका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जाम के मुख्य कारणों को लेकर आसपास के लोगों से बातचीत भी की और उनको जल्द इस परेशानी से निजात दिलाने का आश्वासन भी दिया।
एसपी ट्रैफिक ने रोहटा रोड बाईपास पर अभियान चलाया और सड़क पर रोंग साइड से आने वाले वाहनों को रोक कर उनके चलान काटे। इसके साथ साथ कुछ वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए छोड़ा गया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के अंदर जाने का यह मुख्य रास्ता है और इसके सामने कोई कट नहीं है । इसके ससाथ इसी रास्ते पर दो हॉस्पिटल भी हैं इसलिए आवागमना ज्यादा होनं के कारण यहां रोंग साइड वाहन ज्यादा होते हैं।
सभी विभागों से करेंगे बात
उन्होंने बताया कि जाम की समस्या के कई कारण देखने को मिल रहे हैं। इसलिए इसके समाधान के लिए सभी विभाग जैसे नगर निगम, एमडीए, ट्रैफिक से बैठक कर सहयोग करने की अपील करेंगे।
जाम मुक्त करने को करेंगे हर संभव प्रयास
एसपी ट्रैफिक ने कहा कि शहर में कई जगह सड़को से अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या को दूर किया गया है। उन्होनें कहा कि लंबे समय से इसपर काम किया जा रहा है। हर संभव प्रयास शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए किया जाएगा।


No comments:
Post a Comment