कलछीना चौकी प्रभारी दरोगा रंगे हाथों 50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा

 पीड़ित से विवेचना से नाम निकालने के नाम मांग रहा था रिश्वत 

मेरठ। पुलिस विभाग भ्रष्टाचार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने गाजियाबाद के भोजपुर थाने मे तैनात एक दरोगा को पचास हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। दारोगा के खिलाफ मोदीनगर थाने में मुकदमा  दर्ज कराया गया है। गाजियाबाद के भोजपुर थाने में जमीन की धोखादडी का मामला दर्ज  था। जिसकी जांच कलछीना चौकी प्रभारी राजीवी कुमार के पास थी। राजीव ने इस मामले मुकदमे में शामिल इनामुलहक से सम्पर्क कर एफआईआर से नाम निकालने के नाम पर 75 हजार की मांग की। जिस पर इनामुलहक ने कहा उसके पास इतने रूपये नहीं है कुछ कम करो। जिस पर दरोगा से पचास हजार में बात हो गयी। इनाम उल हक ने इसकी जानकारी 18 अगस्त को  एंटी करप्शन टीम को दी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने इनामुल हक को केमिकल लगे नोट दिए। और अपना जाल फैला दिया। गुरुवार को जैसे ही इनामुलहक ने दारोगा चौकी पर जैसे ही पचास हजार रूपये दिए तभी एंटी करप्शन की टीम ने छापा मार दिया। अचानक छापेमारी से दरोगा हड़बड़ा गया । मौके पर उसके हाथ धुलवाए गये। मौके पर गवाह के हस्ताक्षर कराये गये। हिरासत में लिए गये दरोगों को मोदीनगर थाने में लाया गया। जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। दरोगा रिश्वत लेते पकड़े जाने पर गाजियाबाद पुलिस में हड़कंप मच गया। दरोगा के खिलाफ निंलबन की कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गयी है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts