आंगनबाड़ी केन्द्र पर अनियमितता देख भड़की सीडीओ 

आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर अनुशासनात्मक कार्रवाई  के लिए डीपीओ काे दिए निर्देश 

सीडीओ ने किया विकासखंड राेहटा के आंगनबाड़ी केन्द्र  का किया निरीक्षण 

मेरठ। गुरुवार को सीडीओ नुपूर गोयल  द्वारा विकासखंड रोहटा के ग्राम अनावली के मजरा दिलावरा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुदेश उपस्थित थी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री से केंद्र पर कितने बच्चे हैं की जानकारी करने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि 18 बच्चे केंद्र में पंजीकृत है।

 इस संबंध में उनसे रजिस्टर दिखाने के लिए मांगा गया परंतु उनके द्वारा अवगत कराया गया कि रजिस्टर वह घर पर छोड़ आई है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रोष प्रकट किया गया। केंद्र पर पर पुष्टाहार (सुखा राशन) के पैकेट जमीन पर रखे हुए थे, जिसे चूहों द्वारा क्षतिग्रस्त किया हुआ था। केंद्र में साफ सफाई का अभाव था। केंद्र पर रखे पुष्ट आहार वितरण न करने की जानकारी करने पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ती  सुदेश द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, जिस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को उक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने एवं  शुक्रवार  तक सभी जगह पुष्टाहार वितरण कर दिया गया है, का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts