के. एल.  के छात्रों ने उत्तम प्रदर्शन कर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में लिया प्रवेश

 मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल के दो छात्रों  यश चौधरी व प्रखर जैन ने  एक बार फिर अपने प्रदर्शन से स्कूल का नाम रोशन  किया है। यश चौधरी को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ कॉलेज  एवं प्रखर जैन का आईआईएम रोहतक में प्रवेश लिया है। 

विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने दोनों छात्रों कोउनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यश और प्रखर की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह विद्यालय के शिक्षण गुणवत्ता का भी प्रतीक है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts