हॉस्टल के बाथरूम में नहा रही छात्रा का वीडियो बनाया

 युवक को रंगे हाथ पकड़ा, मोबाइल में 40 फुटेज मिले

आजमगढ़। आजमगढ़ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में लड़कियों का वीडियो बनाया जा रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब रविवार को 10वीं की एक छात्रा नहा रही थी। इसी दौरान उसकी नजर बाथरूम के रोशनदान पर पड़ी।उसने देखा कि एक युवक रोशनदान से वीडियो बना रहा था। यह देखकर वह चिल्ला पड़ी। तुरंत कपड़े चेंज करके बाहर आ गई। छात्रा की चीख सुनकर हॉस्टल की और लड़कियां भी भागकर आ गईं। उन्होंने वीडियो बना रहे हिमांशु राय को रंगे हाथ पकड़ लिया।तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल-लैपटॉप की जांच की। 

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी का है।सूत्रों के मुताबिक, इसमें लड़कियों के नहाते हुए 40 वीडियो मिले हैं। पुलिस ने वीडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। शहर की पॉश कॉलोनी हीरापट्‌टी में एक गर्ल्स हॉस्टल बना है। यहां पैरा मेडिकल, पॉलिटेक्निक और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्राएं किराए पर रहती हैं। मकान के अगले हिस्से में एक परिवार भी किराए पर रहता है।

पीड़ित छात्रा ने कहा- रविवार 24 अगस्त को मैं लॉज में थी। छुट्‌टी थी तो शाम के समय बाथरूम में नहाने चली गई। यहां नहा रही थी तो मेरी निगाह बाथरूम के रोशनदान पर गई। वहां कोई वीडियो बना रहा था। मैंने तुरंत कपड़े पहने और चिल्लाई। हॉस्टल की अन्य छात्राएं दौड़कर पहुंची और युवक को पकड़ लिया।

हमने देखा कि मकान के अगले हिस्से में रहने वाला आरोपी युवक हिमांशु राय वीडियो बना रहा था। हम लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया। तब तक आसपास के लोग भी पहुंच गए। चीख-पुकार सुनकर आरोपी युवक के माता-पिता भी आ गए। उन्होंने हमें डराया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts