जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिवक्ताओं संग बैठक का आयोजन
मेरठ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रमेश कुशवाहा जी द्वारा एक मीटिंग सभी एडवोकेट मध्यस्ताकत्र्ता के साथ की गई जो की 14 न्यायालय भवन के प्रथम तल पर स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में हुई मेरठ कोर्ट परिसर में हुई।
इस मीटिंग में जो सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा मध्यस्थ राष्ट्र के नाम अभियान चलाया गया है उसमें अब तक की हुई प्रगति के बारे में विश्लेषण किया गया एवं ऊपर से आए दिशा निर्देशों के बारे में सभी को अवगत कराया गया । इस मीटिंग में यह भी बताया गया कि यह जो अभियान है इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपने मामले में जो कोर्ट मे लंबित है वह अपने केस रेफर करा कर मेडिएशन के लिए इस अभियान का लाभ प्राप्त कर सकता है और अपने वाद सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कर सकता है एवं उन्हें समाप्त करने के लिए मध्यस्थकरता के समक्ष उपस्थित होंके। इस अभियान का लाभ प्राप्त करने के दो तरीके हैं या तो न्यायालय में आवेदन दें जहां मुकदमा लंबभीत है या फिर पक्षकार सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के नाम एक प्रार्थना पत्र अपनी पत्रावली यहां प्रेषित करवाने के लिए एवं इस अभियान का भाग बनने के लिए लिखित में देखकर मध्यस्थ हेतु उपस्थित हो सकते हैं ।अब तक इस अभियान में काफी प्रगति है एवं लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है इसी को देखते हुए 30 सितम्बर तक अपनी पत्रावली यहां भिजवाई जा सकती हैं ।
इस मीटिंग का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महोदय द्वारा किया गया इस मीटिंग में एडवोकेट मध्यस्थकरता पंकज जैन , वेद प्रकाश ,सूर्य प्रताप सिंह, सुबोध गर्ग, प्रेमलता आदि द्वारा अपने विचार एवं समस्या रखी गई जो कठिनाइयां आ रही थी उसके संबंध में जिनका निवारण मौके पर ही सचिव महोदय द्वारा कर दिया गया। इस मीटिंग में लोकेश चौहान ,सीमा सिंह , बीना, पूनम ,मीनू ,अनुराधा अहलावत, भूपेंद्र, प्रकाश, रश्कपाल, विनोद, एसएन, सूर्यकांत शर्मा , शाहिद ,सचिन , आदि मध्यस्थकरता काफी संख्या में मौजूद रहे एवं कार्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर वाणिज्य न्यायालय संख्या दो के न्यायाधीश महोदय श्री अशोक कुमार जी की धर्मपत्नी के स्वर्गवास पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


No comments:
Post a Comment