बाइक सवार बदमाशों ने उत्तराखंड  से आयी महिला की लूटी चैन 

मेरठ। बहन के बीमार पति को देखने आयी महिला से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूट कर फरार हो गये। लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

 सदर धर्मपुरी निवासी रिटायर्ड एआरटीओ हेमचंद पुनैठा की तबियत खराब चल रही है। कुछ दिन पूर्व उन्हें अस्पताल से छूटटी मिली थी। इस लिए घर पर रिश्तेदारों का आना जाना लगा है। तीन दिन पूर्व उनकी पत्नी हेमा पुनैठा की तीन बहनें भी घर पर आई हुई थी। शुक्रवार काे तीनो बहन औघड़नाथ मंदिर जाने के लिए निकली थी। जैसे ही कुछ ही दूरी परी पहुंची। तभी पीछे से बाइक सवार होकर आए बदमाश ने हेमा की बहन नैनीताल निवासी पुष्पा जोशी से गले की चैन लूटकर फरार हो गये। जिस स्थान पर बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया वह काफी व्यस्त्म इलाका है। इसके बाद भी बदमाश फरार हो गये। लूट का अहसास पाकर पुष्पा ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गयी। किसी ने 112 पर फोन की सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts