कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ बैठक
मेरठ। शुक्रवार ज़िला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने खरखौदा ब्लॉक के कस्बा खरखौदा व ग्राम आड़ का दौरा कर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ बैठक की वही ग्राम छतरी में किसानों द्वारा चलाए जा रहे भूमि अधिग्रहण धरने में पहुंच कर ज़िला कांग्रेस कमेटी का समर्थन दिया ।
बैठक का आयोजन ज़िला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरिओम त्यागी, खरखौदा ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गुज्जर द्वारा किया गया ।ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भाटी व खरखौदा ब्लॉक अध्यक्ष नवीन गुर्जर ने खरखौदा मंडल कमेटी के गठन के लिए खरखौदा कांग्रेस कार्यालय पर सुरेंद्र शर्मा को मंडल अध्यक्ष खरखौदा, कमलेश तोमर को मंडल उपाध्यक्ष, दर्शनी देवी को मंडल सचिव, बॉबी प्रजापति को मंडल महासचिव नियुक्त किया जल्दी पूरी टीम का गठन कर बूथ लेवल पर संगठन को आने वाले कुछ दिनों में जमीन पर उतार दिया जाएगा वही खरखौदा के बाद ग्राम आड़ में त्ययब मेवाती के आवास पर हसीन मेवाती ,आरिफ मेवाती,वाहिद मेवाती, रिहान कुरेशी, आरिफ अल्वी, वकील सलमानी, साजिद सलमानी, सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करी।कार्यक्रमों में मुख्य रूप से उदयवीर त्यागी, राकेश कुशवाहा, अरुण कौशिक, रविन्द्र प्रधान, शिवा सैनी, सोनू त्यागी, एस के शाहरुख, दयाचंद जाटव, तौसीफ मुंडाल, सुनीता मंडल, अफसा, अवनीश पवार, उवैस अंसारी, फैसल मंसूरी आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment