फार्मेसी कॉलेज में छात्रों को दिया मार्गदर्शन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के फार्मेसी विभाग में इंडस्ट्री अकादमिक इंटरेक्शन के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रख्यात फार्मा इंडस्ट्री मैकलियोड्स के अनुसंधान एवं विकास विभाग के मैनेजर अमित तिवारी ने कॉलेज का दौरा किया और फार्मेसी के छात्रों को औद्योगिक अनुभव एवं करियर मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वैशाली पाटिल द्वारा अमित तिवारी का स्वागत करते हुए की गई। इसके पश्चात अमित ने छात्रों को फार्मास्यूटिकल उद्योग की कार्यप्रणाली, नवाचारों, अनुसंधान की प्रक्रियाओं और भविष्य के अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने विशेष रूप से यह बताया कि फार्मा इंडस्ट्री में R&D की भूमिका कैसे नई दवाओं की परीक्षण में महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया कि यदि वे इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो उन्हें वैज्ञानिक सोच, प्रयोगशाला कौशल, और सैद्धांतिक पहलू पर विशेष ध्यान देना चाहिए। छात्रों ने कार्यक्रम के दौरान कई उत्साहजनक प्रश्न पूछे, जिनका अमित ने अनुभवजन्य उदाहरणों के साथ उत्तर दिया। उन्होंने ड्रग रेगुलेशन, और नयी तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी चर्चा की।
कॉलेज के प्राचार्य ने इस अवसर को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और कहा कि ऐसे औद्योगिक विशेषज्ञों का मार्गदर्शन छात्रों के करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर था, जिससे उन्हें उद्योग की वास्तविक दुनिया की जानकारी प्राप्त हुई और भविष्य के लिए मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम के आयोजन में श्री राजन कौशिक, श्री धर्मेंद्र सिंह और सभी सदस्यों ने योगदान किया|


No comments:
Post a Comment