शोभित विवि मेंनये शैक्षणिक सत्र के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के लिए  दीक्षारंभ 

 मेरठ। शोभित विवि में नये शैक्षणिक सत्र के प्रथम बैच के विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारम्भ–DiscoverU’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इसमें 12 राज्यों से आए लगभग एक हजार छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार त्यागी, मुख्य अतिथि  नूपुर गोयल  मुख्य विकास अधिकारी,  और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि नूपुर गोयल (आईएएस), मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि  जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण और सतत एकाग्रता अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को अपने करियर माइलस्टोन तय कर धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने शोभित विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान देश की युवा प्रतिभाओं को सही दिशा प्रदान कर रहा है।

कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय की 101 वर्षों की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “दीक्षारम्भ केवल ओरिएंटेशन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए नई शैक्षणिक और सांस्कृतिक यात्रा की शुरुआत है। परंपरा, अनुशासन और आधुनिकता का यह संगम उन्हें जीवन की ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर कई आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। डॉ. नेहा त्यागी द्वारा संयोजित योगा मैशअप में योग और नृत्य का अनूठा संगम प्रस्तुत किया गया, जिसने विद्यार्थियों को उत्साहित कर दिया। स्वागत नृत्य तथा ‘कलर्स ऑफ इंडिया’ सांस्कृतिक कार्यक्रम ने भारत की विविध परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। साथ ही, आईबीएम के अधिकारियों ने स्किल बिल्ड वर्कशाप आयोजित कर छात्रों को नवीनतम तकनीकों और उद्योग की अपेक्षाओं से अवगत कराया। विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं ईआरपी टीम ने अनुशासन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की, जिससे छात्रों को अपनी शैक्षणिक यात्रा सहज बनाने में मदद मिलेगी। विभागाध्यक्षों ने भी अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों का परिचय देकर विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराया। दिन का समापन ओपन माइक सेशन और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ, जिसमें नए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कहानियाँ साझा कर सभी को प्रभावित किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts