गोविंदा की बीवी नंबर 1 ने खोला यूट्यूब चैनल, हो गईं ट्रोल

मुंबई। गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बीते काफी वक्त से इनके और गोविंदा के बीच अनबन की खबरें आ रही है। इस बीच सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल खोल दिया है। अपने चैनल का पहला वीडियो सुनीता ने शेयर किया जिसमें वो शराब की बोतल खरीदती हुई दिखीं। सुनीता का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
'बीवी नंबर 1' सुनीता आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सुनीता कह रही हैं- 'हाय गाइज...सुनीता। आप देख रहो मुझे यूट्यूब चैनल पर। सबसे पैसे कमाए, अब मेरी बारी है। अब मैं कमाऊंगी। छापूंगी।' इस वीडियो में सुनीता भारी भरकम गहने भी पहनें नजर आईं।
इस वीडियो में सुनीता कह रही हैं कि 'ये साल मेरे लिए बहुत मुश्किल वाला रहा। पता नहीं कितने लोगों ने क्या क्या बकवास किया है मेरे बारे में। इस वीडियो में सुनीता कभी बाइक राइड करती दिखीं तो कभी दुकान से शराब की बोलत खरीदती दिखीं। इस वीडियो में सुनीता आहूता के साथ उनका हेल्प महेश भी नजर आया जो उनके साथ मस्ती मजाक करता दिखा।' सुनीता आहूजा ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया तो लोग मजेदार कमेंट करने लगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts