एलेक्ज़ेंडर एथलेटिक क्लब का चुनाव 14 सितम्बर को 

 मेरठ। कचहरी स्थित एलेक्ज़ेंडर एथलेटिक क्लब के 11 सदस्यों का चुनाव अगले माह 14 सितम्बर केा आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को चुनाव के कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया है।  चुनाव अधिकारी ने बताया चुनाव उपाध्यक्ष, मानद महासचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी समिति के 11 (ग्यारह) सदस्यों के पद के लिए होगा। आगामी चार सितम्बर को नामांकन किया जाएगा। पांच सितम्बर को नाम वापसी होगी । नामांकन पत्र 2 से 3 सितम्बर तक क्लब से लिए जा सकेंगे। इसके लिए नामाकंन करने वालों को शुल्क देना होगा। आगामी 14 सितम्बर को परिणामों की घोषणा रात के समय की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts