हिंदू बनकर युवती ने की शादी,अब पति पर इस्लाम कबूल करने का बना रही दबाव
मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र में शादी के बाद धार्मिक पहचान छिपाने का मामला सामने आया है। टांडा निवासी ने पुलिस अधीक्षक मेरठ को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नितिन ने आरोप लगाया कि उनकी शादी 28 नवंबर 2024 को सरधना निवासी नरेंद्र शर्मा की मदद से कराई गई थी। उस समय लड़की का नाम भारती, मां का नाम आशा देवी और बहन का नाम अप्पू बताया गया था। शादी हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई।
नितिन का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। वह घर में रखी भगवान की मूर्तियों को कमरे से बाहर रखने लगी। जब नितिन पत्नी को ससुराल से लेने पहुंचे तो पत्नी, सास और साली ने हिंदू धर्म की आलोचना करते हुए उन पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई।
दस्तावेजों से खुली असली पहचान
नितिन के मुताबिक जब उन्होंने परिवार संग जांच की तो राशन कार्ड से खुलासा हुआ कि पत्नी का असली नाम मुस्कान, सास का नाम छोटीबेगम और साली का नाम आफरीन खान है। इससे उन्हें धोखे का एहसास हुआ।
मदद की गुहार
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन और हिंदू संगठनों से सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की गहन पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment