कथा व्यास मोहन गिरी ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों का वर्णन किया
मेरठ। शास्त्री नगर ए ब्लॉक स्थित शिव पार्वती दुर्गा मंदिर में आज कथा के षष्ठम सत्र में कथा व्यास मोहन गिरी ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों का वर्णन किया । जिनके दर्शन व पूजन हमारे सनातन धर्म में बहुत ही विशेष बताया गया है । साथ ही गणेश विवाह का प्रसंग भी व्यास जी ने सुनाया ।
शिव पुराण के अनेकों प्रसंग को जब व्यास जी ने भजनों के साथ प्रस्तुत किया तो श्रोताओं का उल्लास देखते ही बनता था। मंदिर के पुजारी जी श्री कपिल भदौला जी ने कथा के सार को समझाया तथा अंत में आरती कराकर आज की कथा का समापन किया।मंदिर की अध्यक्ष ममता अहलावत जी ने बताया कि कल कथा सुबह 9 बजे से आरंभ होगी और 1:00 बजे तक चलेगी। तदोपरांत भंडारे का आयोजन मंदिर में किया गया है तथा सभी भक्तजन आकर प्रसाद ग्रहण करें । कथा को सफल बनाने में राकेश कुमार विकी ,पंकज शर्मा , राकेश कुमार , शिखा शर्मा , नीलम कपूर , , बबली चावला , वंदना चावला ,ममता गर्ग , मधुर रस्तोगी , बीना बंसल , नीलम अग्रवाल आदि का प्रमुख योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment