मेरठ रातभर हुई बारिश से बदला तापमान

सावन के पहले सोमवार को भी दिनभर बरसात होने की संभावना

मेरठ। मेरठ और आसपास के जिलों में सावन के पहले सोमवार का आगाज बारिश के साथ हुआ। रविवार रात 11 बजे से कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। जो लगातार चलती रही। वहीं सोमवार सुबह 7 बजे तक कई जगहों पर बरसात होने से मौसम में ठंडक है।

क्षेत्रों में मानसून ने बीती रात दस्तक दी, जिसके चलते कई इलाकों में तीव्र से बहुत तीव्र बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुरूप, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में भी गरज और बिजली के साथ बारिश दर्ज की गई।

दिनभर बादल छाए रहे और रात में कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के अनुसार, हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रही, जिसके साथ गरज और बिजली के साथ कुछ क्षेत्रों में 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। - अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज दोपहर और शाम मे हल्की बारिश

मेरठ में आज सुबह में भी बारिश हो रही है। दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश या बौछारें हो सकती हैं। हालांकि, बीती रात जैसी तीव्र बारिश की संभावना कम है। उमस का असर बना रहेगा, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हो सकता है। अधिकतम तापमान (अनुमान) 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान (अनुमान) 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना 50-60%, खासकर दोपहर और शाम कोे जताई गई है। नमी 70-80% रहेगी और हवा की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहेगी।

अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा। 17 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी है, जिसके तहत बारिश और गरज के साथ बौछारें होने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश (60% संभावना), अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts