बीजेपी  नेता पंडित सुनील भराला ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट, जन्मदिन की दी शुभकामनायें 

नई दिल्ली: भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेता राजनाथ सिंह  को उनके जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक, पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुनील भराला जी ने मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भराला ने राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राजनाथ सिंह का जीवन राष्ट्रसेवा, सच्चाई और सिद्धांतों के लिए समर्पित है। उन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश की राजनीति को दिशा दी, बल्कि देश के गृह मंत्री और अब रक्षा मंत्री के पद में राष्ट्रीय सुरक्षा को भी नई मजबूती प्रदान की है। उनका व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।इस भेंट के दौरान श्री भराला ने राष्ट्रीय परशुराम परिषद की गतिविधियों और भगवान परशुराम के विचारों को लेकर चल रहे अभियानों की जानकारी दी। साथ ही परिषद की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी रक्षा मंत्री को भेंट किया गया।दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रहित, युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता और देश की सुरक्षा नीतियों को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। अंत में श्री भराला ने ईश्वर से रक्षा मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान में निरंतर प्रगति की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts