सावन का पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शिवालयों में जलाभिषेक शुरू

मेरठ । श्रावण मास की शुरुआत के साथ औघड़नाथ काली पल्टन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा औघड़नाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थित रूप से भक्तों को गर्भगृह में दर्शन कराए।

शहर के प्रमुख शिवालयों में सदर बिल्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर, जागेश्वर मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर, दयालेश्वर मंदिर और भोलेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सभी मंदिरों में रात्रि से ही भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया था।श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी शिव मंदिरों में पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।विल्वेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। सावन के सोमवार को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। शहर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts