राममंदिर की सुरक्षा में तैनात फफूंडा के पीएएस के जवान की सर्पदंश से मौत
मणिपर्वत में कैंप में सो रहा था, सांप ने बिस्तर पर चढ़कर काट लिया
मेरठ । अयोध्या के राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात फफूंडा गांव के पीएसी के 26 साल के जवान की सर्प दंश से मौत हो गई है। वह सुबह मणिपर्वत में लगे अपने कैंप में सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े 4 बजे सांप ने उनके बिस्तर पर चढ़कर काट लिया। जबकि वे मच्छर दानी लगाए हुए थे। इसके बाद जवान को साथियों ने तुरंत श्रीराम अस्पताल पहंचाया। जहां इलाज के दौरान सुबह 9 बजे जवान की मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली वहां कोहराम मच गया।
फफूंडॅा निवासी रोबिन सिंह 10 बटालियन पीएसी बाराबंकी में थे। वर्तमान उनकी तैनाती राममंदिर की सुरक्षा में लगी थी रात के समय अन्य जवानों के साथ मणिपर्वत में कैंप में सो रहे थे उन्होंने मच्छरदानी लगा रखी थी। तड़के चार बजे उनके बिस्तर पर चढ़कर सांप ने काट लिया। सांप के काटते हुए रोबिन मूर्छित होने लगे आनन फानन में उसके जवान साथी तत्काल श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सुबह 9 उनकी मृत्यु हो गयी।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जवान को पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।श्रीराम अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जवान के शरीर पर सांप काटने के निशान नहीं मिले हैं। डॉक्टर राहुल यादव ने उनका इलाज किया।
पीड़ित जवान का कहना था कि उनको सांप ने काटा है। और वे सांप को मारकर लाए भी थे। अब पीएम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि उनको सांप ने काटा या उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
वही परिजन रोबिन की मौत की खबर सुनते ही अयोध्या के लिए रवाना हो गये है।
No comments:
Post a Comment