मेरठ में बरसात ने तोड़ा 16 साल का रिकार्ड
इस सीजन की सबसे अधिक 108.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई
मेरठ। बुधवार को मेरठ में हुई बरसात ने पिछले 16 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस सीजन की सबसे अधिक बरसात एक दिन में हुई। चावल के लिए यह बरसात संजीवनी साबित होगी। बुधवार को हुई बरसात 108.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला प्रभारी अशोक गुप्ता के अनुसार बुधवार को इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश हुई। जुलाई के 23 दिनों में 254.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले 16 साल में सबसे ज्यादा है।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि यह बारिश गर्मी के साथ फसलों के लिए भी लाभकारी रहेगी। किसानों की धान की फसल को भी लाभ मिलेगा। धान के अलावा चारा, गन्ने की फसल को भी बारिश से लाभ मिलेगा। सीसीएसयू की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज मेरठ का एक्यूआई स्तर 69 दर्ज किया गया। गंगानगर में 60, जयभीमनगर 64, पल्लवपुरम 84, बेगमपुल 50, दिल्ली रोड 62 एक्यूआई दर्ज किया गया।
No comments:
Post a Comment