आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले आप बढ़ा रही कुनबा

मेरठ। उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी बड़ी तेजी से यूपी में अपना कुनबा बढ़ाने पर काम कर रही है। मेरठ में भी शनिवार को आप कार्यकर्ताओं ने मिलकर सदस्यता अभियान चलाया। जिलेभर में जगह जगह कैंप लगाकर आप का सदस्यता अभियान चलाया गया।

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार इस सदस्यता अभियान को दोबारा शुरू किया है। शनिवार को कंकरखेड़ा शिवचौक पर सबसे बड़ा आयोजन किया गया। जिसमें काफी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक AAP की नीतियों और ईमानदार राजनीति के संदेश को पहुंचाना है। अंकुश चौधरी ने कहा, "आम आदमी पार्टी जनता की आवाज को बुलंद करने और समाज के हर वर्ग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। सदस्यता अभियान में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला संरक्षक एस.के. शर्मा, जिला महासचिव.एस. राजवंशी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भारत लाल यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार, जिला सचिव वैभव मलिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts