पहलगाम हमले के विरोध में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन

12 घंटे की हड़ताल, आतंकवाद का पुतला फूंका; पीड़ितों को मुआवजे की मांग

मेरठ। शु्क्रवार को पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में विशाल कौशिक के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध में प्रदर्शन किया। सैकड़ों ई-रिक्शा चालक कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आतंकवाद का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

एसोसिएशन ने सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक 12 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान शहर में ई-रिक्शा सेवाएं बंद रहीं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को पैदल चलना पड़ा।एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भारत एक संप्रभु और अखंड देश है। पहलगाम में धर्म के आधार पर लोगों की हत्या की गई। एसोसिएशन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ ठोस नीति बनाने और देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की है।प्रदर्शनकारियों ने बलिदान हुए लोगों के परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग की। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने और आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts