महानगर कांग्रेस कमेटी के संगठन का निर्माण बूथ स्तर तक किया जाएगा

 संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस की समीक्षा बैठक संपन्न

मेरठ।  कैंट स्थित 22 बी रिसॉर्ट में आज महानगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी तीन महीनों के भीतर महानगर कांग्रेस कमेटी के संगठन का निर्माण बूथ स्तर तक किया जाएगा। इस कार्य के लिए वरिष्ठ नेताओं को मंडलवार जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

बैठक में संगठन को सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष  रंजन शर्मा ने की, जबकि संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मेरठ जनपद के समन्वयक  विशाल वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों तथा विभागों के पूर्व अध्यक्षगण विशेष रूप से आमंत्रित किए गए थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी तीन महीनों के भीतर महानगर कांग्रेस कमेटी के संगठन का निर्माण बूथ स्तर तक किया जाएगा। इस कार्य के लिए वरिष्ठ नेताओं को मंडलवार जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। पूर्व महानगर अध्यक्ष  जाहिद अंसारी,  यूसुफ कुरैशी,  कृष्ण कुमार किशनी,  सतीश शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, आदित्य शर्मा, माया प्रकाश शर्मा,जगदीश शर्मा,  हरिकिशन वर्मा,  देशपाल गुर्जर,  मतन सिंह डेडा,  आई.डी. गौतम,  मंजीत कोछड़ आदि गणमान्य नेता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts