सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर की जीत पर निकली तिरंगा यात्रा

भाजपा नेताओं समेत हजारों लोगों ने लहराया तिरंगा, सेना के पराक्रम को किया नमन

मेरठ।  सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र में  भाजपा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा जानी पांचली, रोहटा पूठ खास, रोहटा खिवाई, सरूरपुर करनावल और भूनी सहित कई गांवों में निकाली गई।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, कॉपरेटिव चेयरमैन विमल शर्मा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी और रणवीर राणा समेत कई नेता मौजूद रहे। इसके अलावा गौरव कुसेड़ी, वीपेन्द्र सुधा वाल्मीकि, आयुष चपराणा, कृष्णपाल करनावल और लोकेंद्र अध्यक्ष भी शामिल हुए।यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। लोगों ने भारतीय सेना के जवानों को सम्मान देते हुए उनके शौर्य की सराहना की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भारतीय सेना के साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बताया गया। मेरठ की जनता ने बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर सेना के पराक्रम को सलाम किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts