सामाजिक संगठनों ने अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय मतदाता संघ के तत्वावधान में शनिवार को 5 स्टार रिजार्ट में अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्म जयंती मनाई। कार्यक्रम में लोकमाता के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिन्दर पाल सिंह एवं भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० आदेश फौजी ने सामुहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा की एवं संचालन पंडित आदेश आदेश फौजी ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कहा कि अहिल्याबाई राजनीति नहीं नीति की रचना थी। वो रानी नहीं जनसेवा की साधना थी, अहंकार से दूर शिव की परमभक्त थी। जो सनातन की भक्ति में डूबीं थी। अहिल्याबाई होल्कर इतिहास की सबसे उजली धूप थी। न्याय जिनकी तलवार थी सेवा जिनका श्रृंगार था ऐसी राजमाता सेवा धर्मनिष्ठता सामाजिक उत्थान एवं सांस्कृतिक पनुरूत्थान का प्रकाश की स्तम्भ है जो हमें युगों युगों तक प्रेरणा देती रहेगी। काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के रूप में 21 सफाई कर्मियों को पटका पहनाकर एवं ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment