नोरा फतेही ने बिलबोर्ड फीचर के साथ इतिहास रचा

मुंबई। एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत नोरा फतेही ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह एक सच्ची ग्लोबल स्टार हैं। नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार टैलेंट मैनेजर और सीईओ अंजुला आचार्य और रैपर किंग जैसे इंडस्ट्री के पावर प्लेयर्स के साथ बिलबोर्ड फीचर की शोभा बढ़ा रही हैं! वार्नर ब्रदर्स के साथ तीनों की अभूतपूर्व साझेदारी ने उन्हें बिलबोर्ड फीचर में एक प्रमुख स्थान दिलाया है, जहाँ उनके संगीत और मनोरंजन के ज़रिए संस्कृतियों को जोड़ने के प्रयासों को सराहा गया है।
यह कवर फीचर नोरा की पॉप म्यूजिक की दुनिया में क्रॉसओवर को सुदृढ़ करता है, और अंजुला आचार्य ने इसे संभव बनाने के लिए 5 जंक्शन रिकॉर्ड्स और वार्नर रिकॉर्ड्स के साथ मिलकर इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। स्नेक के साथ बाधाओं को तोड़ने से लेकर एक ग्लोबल पॉप कलाकार के रूप में अपनी जगह बनाने तक, नोरा की यात्रा वही है जिसका इंडस्ट्री को इंतजार था।
इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी साझा करते हुए नोरा ने लिखा: “एक और मील का पत्थर! बिलबोर्ड कवर पर मेरी पहली उपस्थिति! यह बहुत बड़ी बात है, मेरे वैश्विक म्यूजिक करियर के विज़न की दिशा में एक और कदम!

No comments:

Post a Comment

Popular Posts