राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर व्याख्यान का आयोजन
मेरठ। रविवार को आर. जी. पी.जी. इनोवेशन काउंसिल के तत्वाधान में पीसीएम विभाग, रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर“दृष्टि से यथार्थ तक – भारत की प्रौद्योगिकी उपलब्धियाँ "विषय पर एक ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉक्टर उपदेश वर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों की समसामयिकता पर बल देते हुए वैज्ञानिकों के योगदान को सराहा और छात्राओं को प्रेरित किया। प्रो. दीक्षा यजुर्वेदी ,अध्यक्ष, इनोवेशन काउंसिल ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य व्याख्यान में डॉ. उपदेश वर्मा ने प्रौद्योगिकी के शिक्षा क्षेत्र में प्रभावशाली योगदान और भारत की तकनीकी प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि आज के युग में डिजिटल तकनीक शिक्षा, स्वास्थ्य और शासन व्यवस्था को सरल और सुलभ बना रही है। साथ ही उन्होंने छात्रों को तकनीकी नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन हिमानी चौधरी और डॉ. ज्योत्सना गौड़ ने किया।
कार्यक्रम में निस्प कोऑर्डिनेटर प्रो सोनिका चौधरी, प्रो कुमकुम पारीक, डॉ गरिमा पुंडीर , डॉक्टर पूनम लता, विज्ञान संकाय की समस्त शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।
No comments:
Post a Comment