अवैध आटा मिल के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा 

 लोग मिल के कारण मकानों में आ रही दरारें 

विरोध करने पर मिल मालिक देता है जान से मारने की धमकी 

मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र के गगोल रोड़ पर अवैध आटा मिल के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।  लोगों ने प्रदर्शन किया। आटा मिल में मशीनें चलने के कारण लोगों के घरों में दरारें आ रही हैं। इससे परेशान होकर लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि आटा मिल को रिहायशी इलाके से हटाया जाए। इस मामले में थाने में शिकायत दी गई है।

मंजू देवी की शिकायत है कि उनके घर के पास रिहायशी इलाके में अवैध रूप से आटा मिल संचालित है। मंजू देवी शहीद की पत्नी है। पति प्रमोद सिंह भारतीय फौज में थे और शहीद हो गए। मंजू देवी सहित इलाके के लोगों ने प्रदर्शन किया।लोगों ने कहना है  कि यहां उनके मकान के बगल में नवीन गोयल  ने अपने मकान में गलत तरह से विशाल आटा मिल चला रखी है। इसके कारण मकानों में दरारें आने लगी है। कई बार हम लोग नवीन गोयल से आटा मिल बंद करने की बात कह चुके, लेकिन वो सुनता नहीं है। इस मिल के कारण हमारे घर कमजोर हो चुके हैं।साथ ही मिल में चलने वाली मशीनों के शोर से इलाके के बच्चों में चिड़चिड़ापन आ रहा है। लोग माइग्रेन, दिल के रोगों के भी शिकार हो रहे हैं। यहां कालोनी में बुजुर्ग भी रहते हैं जो हार्टपेशेंट हैं। सारे दिन मिल की मशीनों के शोर के कारण उन्हें बहुत परेशानी हो रही है।उन सभी की जान का खतरा बना हुआ है। कहा कि जब हम लोगों ने नवीन गोयल से कहा कि हमारा मकान गिर जाएगा, इस मिल को बंद कर दें। तो उसने हमें जान से मारने की धमकी दी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts