बच्चा पैदा करने के लिए महिला से बनाए सबंध 

 बच्चा लेने के बाद महिला का सौदा कर दिया ,  थाने  पीड़ित महिला ने मांगी न्याय की गुहार 

 बोली न्याय नहीं मिला तो तीनों बच्चों संग दे देगी जान 

मेरठ। शुक्रवार को मवाना तीन बच्चाें के संग हापुड़ से मेरठ पहुंची महिला ने हंगामा कर दिया। उसकाआरोप था एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के कोई बच्चा न होने पर उससे संबध बनाए अब बच्चा लेने के बाद उसे घर से निकाल दिया है। उसने आरोप लगाया युवक ने उसका सौंदा कर दिया है। पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगायी है। उसने चेतावनी दी है।  अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह तीनों बच्चाें के संग जलकर जान दे देगी। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए  है। 

 हापुड़ निवासी महिला 3 बच्चों संग थाने पहुंची। एक बच्चा उसकी गोद में था। महिला ने कहा-3 साल पहले उसकी मुलाकातमवाना निवासी  एक युवक से हयात अस्पताल में हुई थी। जहां महिला काम करती थी। तभी दोनों की मुलाकात हुई। युवक भी शादीशुदा था। महिला भी विवाहित है। युवक ने महिला से कहा कि उसकी पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा। उसे बच्चा चाहिए। अगर तुम मेरे साथ रहकर बच्चा करो वो बच्चा मुझे दे देना। महिला ने कहा कि युवक उसकी पत्नी ने मुझसे बच्चा लेकर जिंदगी भर मेरे बच्चों के साथ अपने पास रखने का वादा किया था।महिला का आरोप है कि पंचायत में प्रधान के सामने मेरे और उस युवक उसकी पत्नी के बीच करारनामा हुआ। जिसका कागज भी बना हुआ है। जिस पर पंचायत ने मोहर लगाई थी।महिला ने कहा कि उसको अपने पति से पहले से 2 बच्चे हैं। वो तीसरा बच्चा नहीं चाहती थी। लेकिन, इस युवक ने बच्चा मांगा तो वो राजी हो गई। 2 साल से महिला इस युवक के साथ संबंध में है।महिला ने कहा कि वो अपना घर छोड़कर इस युवक के घर आई ताकि उसे बच्चा दे सके। इसके कारण महिला के माता, पिता और पति ने भी उसे छोड़ दिया। पति ने घर से निकाल दिया।महिला ने कहा कि उक्त युवक से उसे एक बच्चा हुआ। 2 साल से वो युवक महिला, उसके तीनों बच्चों को अपने साथ रख रहा है। लेकिन, अब उसकी पत्नी और वो युवक महिला उसके दोनों बच्चों को रखने को तैयार नहीं है। इसलिए वो छोटे बेटे को भी लेकर थाने पहुंच गई।महिला का आरोप है कि बिना शादी के इन पति, पत्नी ने मुझे मेरे तीनों बच्चों को जिंदगी भर अपने साथ रखने हमारी देखभाल करने का वादा किया था। उसके कागज भी हैं।

लेकिन अब जब मुझसे बच्चा मिल गया तो मुझे छोड़ दिया। मुझे रख नहीं रहे। महिला ने कहा वो कहां जाए। उसके पास कोई छत, घर नहीं है।मायके और ससुराल में यहां तक की पति भी उसे रखने को राजी नहीं है। महिला ने कहा कि पुलिस भी उसकी सुनवाई नहीं कर रही। अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वो जिंदा जलकर अपनी जान दे देगी। बच्चों को भी जिंदा जला देगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts