कबाड़ के गोदाम में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख 

लाखों का सामान जला, लोगों ने पाया काबू

मेरठ। शुक्रवार को थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के फ्रेंडस काॅ़लोनी में एक कबाड़ के गोदाम में भंयकर आग लग गयी। आग से वहां रखा लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 

 फ्रेंडस कॉलोनी में दीनू को कबाड़ का गोदाम है। शुक्रवार की सुबह अचानक गोदाम से घुआ निकलने लगा। तब आसपास के लोग समझ पाते तभी आग की लपटे निकलनी शुरू हो गयी। पडोसियों ने फोन की जानकारी गोदाम के मालिक दीनू को दी। सूचना पर दीनू मौके पर पहुंचा। आग की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी। इससे पूर्व लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। वहीं लोगों ने बताया कि पहले भी दीनू के गोदाम में आग लग चुकी है। आग से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts