धरा रह गया दूल्हे का शादी करने का अरमान 
शादी से पहले दुल्हन परिवार समेत फरार 
मेरठ। थाना खरखौदा क्षेत्र के धनोता गांव के एक युवक के शादी के अरमान उसे समय धरे रह गए जब दुल्हन परिवार समेत शादी से एक दिन पहले फरार हो गई। अब दूल्हा थाने के चक्कर काट रहा है। 
धानोता निवासी गांव के एक युवक का रिश्ता कंकरखेड़ा के कवि नगर मोहल्ले की एक युवती से तय हुआ था। 30 अप्रैल को बारात आनी थ। शादी की दोनों तरफ से शादी की तैयारी की जा चुकी थी। अचानक 29 अप्रैल को दुल्हन परिवार समेत फरार हो गई। लोगों  ताला लगा देखा तो जानकारी दूल्हा पक्ष केल गों को दी। जैसे ही यह जानकारी दूल्हे पक्ष को लगी उन्होंने रिश्ता तय करने वाले दो बचोलियो को दुल्हन पक्ष के बारे में अवगत कराया। बिचौलिया ने लड़की के घर जाकर देखा तो वह ताला लगा देख दूल्हे को बताया तो उसके परों तले जमीन खिसक गई। यह बात उसने अपने परिजनों को बताई परिजनों ने अन्य लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि जिस व्यक्ति को दुल्हन का बाप बताया गया था वह उसका असली बाप नहीं था। दूल्हे पक्ष के लोग कंकरखेड़ा थाने पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने दोनों बिचौलिए को हिरासत में ले लिया ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts