सेना से रिटायर्ड व शराब ठेकेदार से हनीट्रैप से 50 लाख ठगे
मेरठ। गंगा नगर अमन विहार कालोनी निवासी आर्मी से रिटायर्ड व शराब ठेकेदार से हनी ट्रैप के जरिए 50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने जिसकी शिकायत थाना मेडिकल दर्ज कराई। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपपी के यहां प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।
अमन विहार कालोनी निवासी पीड़िता ने बताया कि उसके पति नवनीत फौज में थे ओर उनका 2021 में रिटायरमेंट हो गया था। जिसके बाद उन्होंने 2022 से शराब के ठेके लेने शुरू कर दिए थे। उन्होंने अब्दुल्लापुर परिणीति एन्टरप्राईजेज में एक ऑफिस बना लिया था। जहां पर उन्होंने दीपक नाम का लड़का काम पर रखा हुआ था। वह 2024 में कालियागढ़ी निवासी एक युवती को एकाउंटेंट की नोकरी के लिए लेकर आया। जिसको प्रार्थनी के पति ने हिसाब-किताब के लिए 20 हजार रूपए महिने में रख लिया। कुछ समय बाद उसका घर पर आना जाना शुरू हो गया और वह परिवार के साथ घुल मिल गई। फरवरी 2025 में उसको मकान के लिए 10 लाख रूपए की जरूरत पड़ी प्रार्थनी ने अपने पति से बात करके उसके दिलवा दिये। उसके कुद दिन बाद उसने 25 लाख रूपए की एक फ्लेट के मांगे। प्रार्थनी उसकी बातों में आ गई और अपने पति से बात करके उसको दिलवा दिये। कुछ समय बाद प्रार्थनी ने जब उससे पैसे मांगे तो उसने कहे दिया कि मेरा जाग्रती विहार वाला मकान बिक जायेगा में दे दूंगी। प्रार्थनी के पति को धीरे-धीरे युवती ने अपने हनी ट्रैप में फंसा लिया और उससे समय-समय पर पैसे लेने लगी। एक दिन उसने उसके पति को घर पर बुलाकर बंधक बना लिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाना मेडिकल पुलिस से की। पुलिस ने जाकर उसके पति को महिला के घर से बरामद करा। थाने में आरोपी महिला ने पुलिस को झूठे मेरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दाखिल किये। मेडिकल पुलिस ने पीड़िता के पति को थाने बुलाकर 20 लाख रूपए में फैसला करने को कहां। जब पीड़ित ने फैसलों को मना कर दिया तो उसको बलात्कार के केश में फंसाकर जेल भेजनो को कहा। प्रार्थनी डर गई और हस्तिनापुर शराब की दुकान से बीस लाख रूपए मंगवाकर थाने में दे दिये। जिसके बाद पुलिस ने प्रार्थनी व उसके पति को सुर्पुदगी में दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवती से फैसलानामा एक स्टाम्प पर लिखवाकर दे दिया। 9 मार्च को रजिस्टर्ड शादी वापिस लेने को कहा तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद से ही आरोपी युवती व उसके परिजन पर पैसे की डिमांड रखे जा रहे है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपी व उसके साथ के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
No comments:
Post a Comment