बरेली में अब दंगा नहीं, सब चंगाः सीएम योगी
बरेली को दी 932 करोड़ की नई योजनाओं की सौगात
स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ
बरेली (एजेंसी)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर उन्होंने स्कूली बच्चों को किट बांटी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर जिले की 932 करोड़ रुपये की 132 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा अत्याधुनिक जीवन रक्षक सुविधाओं से लैस 2,554 नई एंबुलेंस को फ्लैग ऑफ कर रवाना भी किया गया।
सीएम योगी ने कहा कि अब बरेली बदल चुका है। अब बरेली बदल चुका है। यह वही बरेली है, जहां 2017 के पहले दंगे हुआ करते थे। पिछले आठ वर्षों में यहां एक ही दंगा नहीं हुआ। बरेली में अब दंगा नहीं, सब चंगा है। दंगाई अब चूहे की तरह बिलबिलाते हैं, लेकिन बाहर निकलने का दुस्साहस नहीं कर पाते। उन्हें मालूम है कि दंगा करेंगे तो दुष्परिणाम क्या हागा। बाप-दादा ने जो कमाई की होगी। वह सब एक झटके में सरकार जब्त करके गरीबों में बंटवाने का काम कर देगी। बरेली दंगा सिटी नहीं, अब स्मार्ट सिटी की पहचान बना चुकी है।
उन्होंने कहा कि बरेली विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मॉडल दे रहा है। पिछली सरकार ने बरेली को झुमका से जोड़ा था। हमने बरेली को नाथनगरी के रूप से नाथ कॉरिडोर देकर पुरानी पहचान दिलाने का काम किया है। विकास के नए मॉडल के रूप में बरेली को आगे बढ़ाया जा रहा है। यहां निवेश आ रहे हैं। इंडस्ट्री लग रही है। बरेली दंगा सिटी नहीं, अब स्मार्ट सिटी की पहचान बना चुकी है।
सपा मुखिया पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा मुखिया को गोबर से दुर्गन्ध आती है। सपा के लोगों को अपने कृत्यों से दुर्गंध नहीं आती। निराश्रित गोवंश सपा सरकार की देन है। हम तो लोगों को गो सेवा का पुण्य दिला रहे हैं। निराश्रित गोवंश की देखरेख के लिए प्रदेश में बरेली के विधायक ने ही 7700 गो संरक्षण केंद्र बनवाए हैं।
मंच पर उनके साथ बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, श्रम मंत्री अनिल राजभर, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व बरेली जिले के प्रभारी जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment