हल्दी रस्म के दौरान दबंगों ने की महिलाओं से छेड़छाड़ 

 विरोध करने पर दुल्हन समेत महिलाओं को पीटा , पुलिस को दिया वीडियो

मेरठ। थाना म लिसाड़ी गेट स्थित मजीदनगर की गली नंबर 12 में एक परिवार के यहां हल्दी समारोह के दौरान अप्रिय घटना सामने आई। घर की छत पर महिलाएं डांस कर रही थीं, तभी पड़ोस के तीन दबंग वहां पहुंच गए। दबंगों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। दबंगों ने दुल्हन समेत महिलाओं के साथ मारपीट की उन्होंने महिलाओं को गली में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और फायरिंग भी की।परिवार के सदस्यों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घर में शरण ली। इस दौरान उन्होंने दबंगों की दादागीरी का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। पुलिस को सूचना दी गई।

घटना बीती देर रात है एक महिला की बहन की आगामी 27 अप्रैल काे शादी है। गली नंबर 12 में हल्दी समारोह चल रहा था। जिसमें महिलाएं व युवतियां डांस कर रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले तीन दबंग वहां पर पहुंचे। उन्होंने डांस कर रही युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ आरंभ कर दी। परिवार के लोगों जब इसका विरोध किया तो दबंग युवकोें ने युवतियों व महिलाओं के साथ मारपीट आरंभ कर दी। इतना ही नहीं महिलाओं  को दौड़ा -दौड़ा कर पीटा। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मारपीट का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। यह घटना 27 अप्रैल को होने वाली एक शादी के हल्दी समारोह की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts