मुस्कान की तबीयत बिगड़ी, दोबारा जांच होगी
डॉक्टर बोले-प्रेग्नेंसी के लक्षण, पति की हत्या में 17 दिन से जिला कारागार मेरठ में बंद
मेरठ। सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। उनमें प्रेग्नेंसी जैसे लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद जेल प्रशासन ने मुस्कान के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर को बुलाया है।लेडी डॉक्टर अब जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट करेगी। दोबारा उसकी प्रेग्नेंसी जांच की जाएगी। इसके बाद ही क्लियर होगा कि मुस्कान प्रेग्नेंट है या नहीं।
बतादें 19 मार्च से मुस्कान और साहिल मेरठ जिला जेल में बंद है। मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। जेल आने के बाद मुस्कान का प्राइमरी मेडिकल टेस्ट किया गया था। तब वो पूरी तरह स्वस्थ थी। लेकिन, अब प्रेग्नेंसी के सिस्टम्स देखे गए हैं।
रूटीन विजिट से पहले बुलवाई डॉक्टर
महिला जिला अस्पताल से लेडी डॉक्टर जेल में हर महीने की 15 तारीख को रूटीन विजिट पर जाती है। विशेष परिस्थितियों में डॉक्टर को बुलवाया जाता है। अब जेल प्रशासन ने जिला महिला अस्पताल को लेटर भेजकर जेल में डॉक्टर को भेजने की मांग की है। लेडी डॉक्टर 10 अप्रैल से पहले जेल आकर मुस्कान का चेकअप करेंगी।
कई बार देर से कंफर्म होती है प्रेग्नेंसी
मेरठ की वरिष्ठ महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता त्यागी ने बताया, कई बार शुरुआत में या पहले महीने में प्रेग्नेंसी का पता नहीं चलता है। दूसरे या तीसरे महीने प्रेग्नेंसी कंफर्म होती है। ये किसी भी लेडी के साथ हो सकता है। मुस्कान के साथ भी ऐसा हो सकता है। जेल सूत्रों के अनुसार, मुस्कान का बार-बार जी मिचला रहा है। उल्टी भी हो रही है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल की डॉक्टर ने मुस्कान का रूटीन चेकअप किया है। इसके बाद महिला जिला अस्पताल की डॉक्टर से चेकअप कराने की बात कही है। इसलिए अस्पताल को डॉक्टर भेजने के लिए कहा गया है। मुस्कान प्रेग्नेंट है या नहीं, ये चैकअप के बाद ही क्लियर होगा।
मुस्कान गर्भवती हुई तो पलट सकता पूरा केस
अगर मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया। वो गर्भवती हुई तो ये केस पलट सकता है। मुस्कान को सजा में रियायत मिल सकती है। उसकी जमानत भी आसानी से हो सकती है। वहीं, जेल में उसे विशेष सुविधाओं के साथ रखा जाएगा। ऐसे में केस भी लंबा चल सकता है। गर्भावस्था के कारण उसे कई तरह की राहत मिल सकती है।
जानिए जमानत के नियम
भारतीय कानून के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को विशेष परिस्थितियों में जमानत दी जा सकती है। उदाहरण के लिए दिल्ली और बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऐसे मामलों में मानवीय आधार पर जमानत दी है। कोर्ट ने ये माना है कि जेल में बच्चे को जन्म देना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।
2 मार्च को साहिल को देखकर रो पड़ी मुस्कान
साहिल और मुस्कान ने 2 अप्रैल को एक दूसरे को देखा था। ये मुलाकात जेल के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में हुई थी। जेल सूत्रों के मुताबिक, साहिल को देखते ही मुस्कान रो पड़ी थी। करीब 15 मिनट तक दोनों वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में रहे। मुस्कान और साहिल एक दूसरे से बात करना चाहते थे। हालांकि, जेल वॉर्डन ने दोनों को बातचीत नहीं करने दी।
ऑनलाइन पेशी के दौरान जज ने पहले मुस्कान फिर साहिल का नाम पूछा। फिर कुछ सवाल किए। इसके बाद कोर्ट ने 14 दिन यानी 15 अप्रैल तक दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। इसके बाद मुस्कान को महिला बंदियों और साहिल को पुरुष बंदियों की बैरक में भेज दिया गया था।
पुलिस ने दोनों को बराबर का दोषी माना
मेरठ पुलिस ने सौरभ हत्याकांड की चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, चार्जशीट अगले सप्ताह कोर्ट में पेश कर दी जाएगी। केस डायरी में पुलिस ने लिखा- हत्या के पीछे की वजह तंत्र क्रिया नहीं थी। इसे साहिल और मुस्कान के लव अफेयर की वजह से अंजाम दिया गया।
पुलिस को साक्ष्य मिले हैं कि मुस्कान पहले भी साहिल के साथ भाग चुकी है। ऐसे में सौरभ ने तय कर लिया था कि वह मुस्कान को तलाक दे देगा। तब दोनों के परिवारों ने ही पंचायत कराई थी। पुलिस ने केस डायरी में मुस्कान और साहिल को बराबर का दोषी माना है।
No comments:
Post a Comment