माचिस मांगने के बहाने घुसे पडोसी ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास 

मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट  क्षेत्र  में  एक पडोसी ने माचिस के बहान महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला के विरोध करने पर उसने मारपीट भी की। शोर मचाने पर आरोप मौके से फरार हो गया। महिला की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस आरोपी पडोसी की तलाश में जुटी है। 

घटना रविवार शाम की है। आरोपी करीब 20 वर्षीय युवक है। उसने घर में अकेली महिला को देखकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता 6 बच्चों की मां है। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसे धक्का देकर भाग निकला।भागते समय आरोपी पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति-पत्नी सीसीटीवी फुटेज लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts