यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने फिर मारी बाजी
दसवीं में 93.87 प्रतिशत और इंटर में 86.37 फीसदी पास
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित हो गया है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, हाई स्कूल में 90.11 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि प्रदेश के कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 दिनों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल 2025 तक निर्धारित 261 मूल्यांकन केन्द्रों पर किया गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश की ओर से आज दोपहर 12:30 पर 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये घोषित किया गया है जिसके बाद डायरेक्ट लिंक www.upmsp.edu.in एवं डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट result.digilocker.gov.in पर एक्टिव हो गया है। छात्र एवं उनके माता-पिता साइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम की जांच कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15% रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 प्रतिशत अधिक रहा है।
12वीं में प्रयागराज की महक टॉपर,सबहेड- अमरोहा की साक्षी सेकेंड टॉपर
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत के साथ प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशाम्बी की अनुष्का सिंह रहीं। इन सभी के 96.80 प्रतिशत अंक हैं।
वहीं, इटावा की मोहिनी 96.40 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस बार के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से 10 प्रतिशत ज्यादा पास हुई हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट की घोषणा की।
इस बार 12 वीं की परीक्षा में कुल 27,05,017 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें 14,58,983 छात्र, जबकि 12,46,024 छात्राएं थीं।
10वीं में जालौन के यश टॉपर, इटावा की अंशी, बाराबंकी के अभिषेक सेकेंड टॉपर
प्रयागराज।यूपी बोर्ड के 10वीं में जालौन के यश ने टॉप किया है। उन्हें 97.83 प्रतिशत अंक मिले हैं। 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ इटावा की अंशी और बाराबंकी के अभिषेक दूसरे स्थान पर रहे हैं। तीसरे स्थान पर मुरादाबाद की रितू गर्ग, सीतापुर के अर्पित वर्मा और जालौन की सिमरन गुप्ता हैं। सभी को 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं।
कुल 90.11 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं। लड़कियों 93.87 प्रतिशत, जबकि लड़के 86.66 प्रतिशत पास हुए। इस हिसाब से लड़कियां, लड़कों से 7.21 प्रतिशत अधिक पास हुई हैं। 2024 में 89.55 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इस साल 0.56 प्रतिशत अधिक छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। जेल से 94 कैदियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 91 में कैदी पास हुए हैं। कैदियों का पासिंग परसेंटेज 96 प्रतिशत है।
बिना कोचिंग हासिल किया मुकामः यश
जालौन। हाईस्कूल में 97.83 अंक लाकर यूपी टाप करने वाले जालौन जनपद के उमरी गांव निवासी यश कहते हैं कि उन्होंने बिना कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया है। वह उमरी के श्रीमती रसकेंद्रीय इंटर कालेज में शिक्षारत हैं। उनके पिता विनय प्रताप सिंह इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। यश कहते हैं कि स्कूल में पढ़ाई के साथ घर में प्रतिदिन सात घंटे पढ़ाई करते हैं। टीवी में कार्टून देखना पसंद है। खाली समय में क्रिकेट खेलते हैं। वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करके देश सेवा करने की इच्छा रखते हैं। उनके बड़े भाई अनुज प्रताप बीएलएड कर रहे हैं। उन्हें तैयारी करने में पिता और बड़े भाई का भरपूर सहयोग मिलता रहा है।
यूपी बोर्ड 10वीं कुल पास प्रतिशत 90.11 प्रतिशत
1. यश प्रताप सिंह 97.83 फीसदी
2. अंशी 97.67 फीसदी
2. अभिषेक कुमार यादव 97.67 फीसदी
3. ऋतु गर्ग 97.50 फीसदी
3. अर्पित वर्मा 97.50 फीसदी
3. सिमरन गुप्ता 97.50 फीसदी

No comments:
Post a Comment