छुर  गांव की 6 लड़कियों का प्रो कबड्डी लीग में चयन
 15 मई से गुड़गांव में शुरू होगा टूर्नामेंट
मेरठ। क्रिकेट  के सााथ अन्य खेलो में मेरठ की बेटिया अपनी प्रतिभा दिखा रही है। छूर गोव ने कबड्डी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गांव की छह महिला खिलाड़ियों का प्रो कबड्डी लीग में चयन हुआ है। यह उत्तर प्रदेश में एक साथ एक टीम में चयनित होने वाली सबसे बड़ी संख्या है।

कोच यशपाल सिंह के अनुसार, कीर्ति को लेफ्ट रेडर, तनु को राइट रेडर और वंशिका को लेफ्ट कवर की भूमिका दी गई है। प्राची को राइट कवर और रेडर, बरखा को लेफ्ट कॉर्नर तथा गीता को ऑल राउंडर की जिम्मेदारी मिली है। आठ खिलाड़ियों में से छह का चयन हुआ है। यह खिलाड़ी जीत कर गांव का नाम रोशन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

खिलाड़ी कीर्ति ने बताया कि गांव में सभी खुशी मना रहे हैं। लेकिन प्रैक्टिस के लिए उचित मैदान की कमी एक बड़ी चुनौती है। वर्तमान में खिलाड़ी मिट्टी के मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं। शुरुआत में कभी चुनौतियों का सामना करना पड़ा जब खेलने जाती थी तो लड़के कमेंट्स करते थे लेकिन इग्नोर कर आगे बढ़ती गई।

अब कुछ कर दिखाने का समय आ गया है। जीत कर अपने गांव का नाम रोशन करुंगी। वंशिका तालियान ने अपनी कबड्डी यात्रा साझा करते हुए बताया कि वह अपने सीनियर खिलाड़ियों से प्रेरित होकर इस खेल में आईं। उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों का स्वागत देखकर उन्हें भी इसी तरह की सफलता पाने की प्रेरणा मिली।
गीता ने बताया कि जब वह गांव में देखी थी कि कोई खिलाड़ी जीत करता था तो उनका जोरदार स्वागत था उसी को देखते हुए वह अपने सीनियर के साथ मैदान में जाने लगी और कबड्डी का खेल शुरू कर दिया जिसके बाद वह लगातार खेल रही है और आगे बढ़ने का जुनून है। वह कहती है कि मैं भी जीत कर आऊंगी और गांव में मेरा भी इसी तरह से स्वागत होगा.
गर्ल्स प्रो कबड्डी लीग का यह सीजन 15 मई से गुड़गांव में शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में 18 से 28 वर्ष की आयु वर्ग की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। चयनित न हो पाने वाली खिलाड़ियों ने और मेहनत करने का संकल्प लिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts