20 दिन के पोते के साथ लिफ्ट में फंसे डाक्टर की सांसे अटकी
40 मिनट तक पति-पत्नी चिल्लाते रहे, पुलिस ने लिफ्ट काटकर निकाला
मेरठ। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में एक सोसाईटी में एक हॉस्पिटल के संचालक अपनी पत्नी व बीस दिन के पोते के साथ लिफ्ट में फंसे रहे । डॉक्टर ने बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। सोसाइटी के लोग भाग कर पहुंचे। लिफ्ट खोलने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन सफल नहीं हुए। लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने लिफ्ट को तोड़कर तीनों लोगों को बाहर निकाला।डॉक्टर ने सोसाइटी पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
रुड़की रोड स्थित हरि अपार्टमेंट का है। डॉक्टर एसपी सिंह अपने परिवार के साथ सोसाइटी में पांचवें फ्लोर पर रहते हैं। शहर में उनका प्राइवेट हॉस्पिटल है। पति-पत्नी डॉक्टर हैं। शनिवार सुबह एसपी सिंह और उनकी पत्नी सुंदरी देवी अपने 20 दिन के पोते को लेकर अपार्टमेंट में नीचे घूमने गए थे। जब वापस अपने फ्लैट में आ रहे थे तो उनकी लिफ्ट दूसरी और तीसरी मंजिल के बीच में जाकर फंस गई।यह देखकर एसपी सिंह और उनकी पत्नी के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने काफी प्रयास किया लेकिन बाहर नहीं निकल सके। शोर मचाने पर अपार्टमेंट में ही रहने वाले अमित पहुंचे और अपार्टमेंट के लोगों को सूचना दी। सभी लोगों ने उनको बचाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन लिफ्ट नहीं खुली।बच्चे को कुछ होने की आशंका से डॉक्टर और अपार्टमेंट के लोग घबरा रहे थे। लिफ्ट नहीं खुली तो 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने लिफ्ट तोड़कर डॉ. एसपी सिंह, उनकी पत्नी और पोते को बाहर निकाला।
अपार्टमेंट में रहने वाले अमित ने बताया कि आए दिन यह लिफ्ट खराब रहती है। कई लोग इसमें फंस चुके हैं। डॉक्टर उनकी पत्नी और पोता 40 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। वहीं डॉक्टर ने कहा कि पोते के कारण हम लोग बहुत घबरा गए थे। हमें कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। शोर मचाने पर जब सभी लोग इकट्ठा हो गए तब जाकर थोड़ी राहत मिली।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि डॉक्टर एसपी सिंह की तहरीर पर सोसाइटी के पदाधिकारियों सुजीत सिंह, कृष्णकांत सिंह, अशोक गर्ग, अशोक अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉक्टर ने ने आरोप लगाया है कि लापरवाही के कारण अपार्टमेंट की लिफ्ट हमेशा खराब रहती है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
No comments:
Post a Comment