किसान दिवस पर अधिकारियों के देर से पहुंचने पर किसानों ने काटा  हंगामा 

 गुस्साए किसानों की सीडीओ से तीखी बहस

मेरठ। किसान दिवस में अधिकारियों के देर से पहुंचने पर  किसानों ने फिर हंगामा कर दिया। हंगामें की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी वीके सिंह और अन्य अधिकारी किसान दिवस में पहुंच गए। इस दौरान किसानों की सीडीओं से तीखी बहस हुई। किसी तरह मामला शांत हुआ।   

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। इस दौरान कुछ समस्याओं को लेकर तनावपूर्ण स्थिति भी बनी। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल के बीच काफी बहसबाजी हुई। किसान दिवस में 90 पुरानी समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें लगभग 60 समस्याओं का निराकरण हुआ। 30 समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी वीके सिंह ने तत्काल प्रभाव से जिला विकास अधिकारी अम्बरीश कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया और निर्देश दिए कि हर हालत में अगले किसान दिवस से पहले उक्त समस्याओं के निराकरण कर दिया जाए।  जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह को निर्देश दिए कि उनके विभाग से संबंधित समस्या अब  किसान दिवस में नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर 15 सूत्रीय मांग पत्र और 55 ग्रामों के किसानों की समस्याओं से संबंधित एक प्रार्थना पत्र भी  जिलाधिकारी को सौंपा गया। इसके बाद किसान सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रमोद कुमार के दफ्तर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। इसी बीच अधिशाषी अभियंता प्रमोद कुमार भी उनके बीच ही बैठ गए और सभी समस्याओं को एक सप्ताह में निस्तारित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान  जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के अलावा अनूप, मोनू, मेजर चिंदौड़ी, देशपाल, बॉबी, बबलू, सुनील, सुखपाल, सचिन, सत्येंद्र, विनोद, वीरेंद्र, हरेंद्र गुर्जर, प्रशांत त्यागी, रविन्द्र, भोपाल, उदयवीर सिंह, जज सिंह, बंटी प्रधान, कपिल, सचिन और धूम सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts