चार लोगों की जान लेने वाली मर्सिडीज कार खाली प्लाट से बरामद 

वाहन मालिक की तलाश में जुटी उत्तराखंड पुलिस 

देहारादून । बीती रात को राजपुर मार्ग पर चार लोगों की जान लेने वाली मर्सिडीज कार को उत्तराखंड पुलिस ने एक खाली प्लाट से बरामद कर लिया है। अब उत्तराखंड पुलिस वाहन मालिक की तलाश में जुटी है। जानकारी मिली है। कार को दिल्ली से खरीदा गया था। उत्तराखंड पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ पहुंचकर वाहन मालिक से पूछताछ  करने के जा चुकी है। कार का नम्बर चंडीगढ़ का है। 

बता दें बुधवार की रात को साढे़ आठ बजे चार श्रमिक राजपुर रोड़ पर पैदल जा रहे थे। साई मंदिर के पास उत्तराचंल अस्पताल के सामने मसूरी की ओर सो आ रही मर्सिडीज कार ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी चोरो कई फीट दूर जाकर गिरे। कार ने सड़क पर खड़ी स्कूटी से जा टकराई जिस पर बैठे दो अन्य घायल हो गये। घटना को अंजाम देकर कार वहां से फरार हो गये। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिसमें चार श्रमिक की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची उत्तराखंड पुलिस ने रात भी कार की तलाश की। रात को कार सहस्त्रधारा के पास  एक खाली पड़े प्लाट से बरामद हो गयी। उत्तराखंड को वाहन स्वामी के बारे में जानकारी मिल गयी है। कार दिल्ली से खरीदी गयी है। कार का नम्बर चंडीगढ़ का होने के कारण एक टीम को रात को चंडीगढ़ रवाना किया गया। 

 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts