दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर महिला नक्सली ढेर
- इंसास राइफल बरामद; कल 50 ने किया था सरेंडर
दंतेवाड़ा (एजेंसी)।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले आज 31 मार्च को दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। इसमें 25 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर हुई है। महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल भी बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल की टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह नौ बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल हथियार सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं। फिलहाल, घटना स्थल पर सर्चिंग जारी है।
जानकारी के अनुसार महिला नक्सली का नाम रेणुका बताया जा रहा है और नक्सली रेणुका पर पूरे 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जवानों ने बताया की, दंतेवाड़ा मुठभड़े में मारी गई महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु के रूप में हुई है।
No comments:
Post a Comment