सरधना के कांलिदी गांव में ठाकुरों  ने आयी बारात को पीटा 

 दुल्हे काे बचाने के आई बहन को दबंगो ंने दौड़ा -दौड़ा कर पीटा , पुलिस ने तीन को लिया हिरासत  में 

मेरठ। शनिवार को थाना सरधरना क्षेत्र के कांलिदी गांव में दंबगाें ने एक बारात पर हमला कर दिया। दबंगों द्वारा लाठी-डंडो से दूल्हे बारातियों की पिटाई की गयी। दंबगो ंने दुल्हे के भाई का सिर फोड़ दिया। बीच बचाव के आई बहन के साथ दबंगों ने मारपीट कर डाली। किसी तरह बारात में आए लोगों ने भाग अपनी जान बचाई । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया है। वही बारातियों का आरोप है कि दबंगों ने  दबंगों ने दूल्हे की दो सोने की अंगूठी, सोने का ब्रेसलेट और उसके चाचा के हाथ से बैग लूट लिया। बैग में 2 लाख रुपए थे। हमले में 4 लोग घायल हुए हैं। बवाल से शादी की रस्में रुक गईं।लेकिन  पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गयी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। विवाद डीजे को लेकर बताया जा रहा है। बताया कि चाट के ठेले पर विवाद हुआ था।पुलिस ने  तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

 शनिवार को  मुजफ्फरनगर के भोकरहेड़ी गांव निवासी संजीव की शादी मेरठ के कालिंदी गांव निवासी युवती से तय हुई थी। शनिवार को संजीव बारात लेकर कालिंदी गांव पहुंचा।गांव के दबंगों ने बारात पर हमला कर दिया।दूल्हे संजीव ने बताया, आरोपियों ने जाति सूचक शब्द बोले, गालियां दीं। विरोध किया तो अपने गांव के अन्य साथियों को बुलाकर बारात पर हमला कर दिया। मेरे भाई गोविंद को लाठियों से पीटा, उसका सिर फट गया।  बहन अंजू बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की।दंबगों ने बारात में आयी महिलाओं के साथ छेड़छाड़‍ की। बारात में शामिल महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जब बाराती भागने लगे तो हमलावरों ने कार से पीछा किया। किसी तरह हम लोग भाग कर सरधना थाने पहुंचे।पुलिस घटनास्थल पहुंची। मगर, तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल गोविंद को अस्पताल भेजा। बारात पर हमले के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं भी घबरा गईं। उधर, दुल्हन पक्ष के यहां शादी की रस्मों को भी रोक दिया गया।

दूल्हे संजीव ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उन के साथ  मारपीट करते हुए  सोने की 2 अंगूठी और एक ब्रेसलेट उतार लिया।  चाचा के हाथ से बैग छीन लिया। उसमें दो लाख रुपए कैश था। हमलावरों ने कहा- दलितों की कोई बारात नहीं आएगी यहां पर। हम ठाकुर हैं, ये ठाकुरों का गांव है। यहां केवल ठाकुरों की बारात चढ़ेगी, दलितों की नहीं। बारात में केवल ठाकुरों के यहां डीजे बजेंगे। हंगामें के कारण शादी की कर रस्म में विधन पड़ गया। इस दौरान पुलिस मारपीट के आरोप में3 लोगो ंको हिरासत में लिया है। दुल्हे का उपचार के बाद पुलिस की मौजूदगी में विवाह सम्पन्न कराया गया। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। बताया कि चाट के ठेले पर विवाद हुआ था। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। दूल्हे के भाई को चोट लगी है। उसका इलाज कराया जा रहा है। शादी पुलिस की सुरक्षा में कराई जा रही है।

 बोले अधिकारी 

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया, भोपा मुजफ्फरनगर से मेरठ में सरधना के कालिंदी गांव में  शनिवार को  बारात आई थी। बारात के कुछ लोग गांव के बाहर टिक्की, चाट के ठेलों के पास चाट खाने रुके थे। वहां गांव के ही दूसरे पक्ष के कुछ शरारती किस्म के लोग भी आ गए। वो स्कॉर्पियो में थे। उन लोगों की बारात के युवकों से किसी बात पर कहासुनी हुई।इसके बाद कुछ मारपीट हुई है। जिसमें बारात पक्ष के एक युवक जो दूल्हे का भाई है, उसको कुछ चोटें आई हैं। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अब वो ठीक है।  कुछ देर के लिए शादी की रस्में रोकनी पड़ीं। पुलिस की मौजूदगी मे ंविवाह सम्पन्न कराया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts