सीएम ने अवादा इलेक्ट्रो की सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला रखी

ग्रेटर नोएडा। भारत के नवीकरणीय ऊर्जाक्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दादरी में अवादा ग्रुप की 1.5 गीगावाट सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग गीगाफैक्ट्री का उद्घाटन किया। साथ ही ग्रेटर नोएडा के इकोटेक में अवादा इलेक्ट्रो की 5 गीगावाट इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला भी रखी। ये बड़े प्रोजेक्ट्स उत्तर प्रदेश को हरित ऊर्जा और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्णकदम हैं, जो आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जाक्षेत्र में बढ़ती भूमिका पर जोर दिया और कहा: "यह प्लांट सिर्फ अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में हमारे प्रदेश की भागीदारी को ही सशक्त नहीं बना रहा है, बल्किरोजगार सृजन और उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के हमारे दृष्टिकोण को भी मजबूत भी कर रहा है। अवादा ग्रुप की सतत विकास और अत्याधुनिक एवं नई तकनीक की अपनाने की प्रतिबद्धता हमारे राज्य को एक औद्योगिक महाशक्तिबनाने के लक्ष्य का प्रतिबिम्ब है।"

अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए.अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा: "हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है किहमारी पहली गीगा फैक्ट्री का उद्घाटन और भूमि पूजन स्वयं एक योगीजी के हाथों से हुआ। हमारी संस्कृतिमें संत महात्माओं की उपस्थितिको शुभ माना जाता है, जो सफलता और समृद्धिसुनिश्चित करती है। हम हृदय से आभारी हैं किअपनी व्यस्त दिनचर्याके बावजूद मुख्यमंत्री ने अपनी उपस्थितिद्वारा पूरे अवादा परिवार को आशीर्वाद दिया और हमें भारत व विश्व के लिए एक विश्वस्तरीय सप्लाई चेन बनाने की प्रेरणा दी।" उन्होंने आगे प्रधानमंत्री मोदी जी के 'जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट' मिशन से प्रेरित अवादा ग्रुप के दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा: अवादा में हम उत्कृष्टता के प्रतिप्रतिबद्ध हैं, जहाँ हमारे उत्पाद उच्चतम गुणवत्ता मानकों ('जीरो डिफेक्ट') को बनाए रखते हुए पर्यावरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव ('जीरो इफेक्ट') नहीं डालते।

दादरी में स्थित 1.5 गीगावाट पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अवादा ग्रुप के नई तकनीक के विकास के संकल्प को दर्शाती है। अविश्वसनीय गति से निर्मित इस गीगा फैक्ट्री का पहला चरण मात्र 3.5 महीनों में पूरा हुआ, जहाँ सभी सुविधाएँ और मॉड्यूल उत्पादन लाइनें पूरी तरह से चालू कर दी गई हैं।  इस संयत्र को टॉपकॉन एन-टाइप बाइफेशियल ग्लास-टू-ग्लास पीवी मॉड्यूल्स के निर्माण में प्रमुख रूप से विशेषज्ञता हासिल है, जो 16 से 24 मल्टी-बस बार कॉन्फिगरेशन के साथ अधिकतम दक्षता सुनिश्चित करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts