सीएम रेखा ने एक लाख करोड़ का बजट किया पेश
100 जगह खुलेगी अटल कैंटीन, पानी के लिए 9000 करोड़ रुपये, 10 लाख का हेल्थ बीमा
नई दिल्ली (एजेंसी)।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में 2025-2026 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए सीएम गुप्ता ने कहा कि इस बार इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर हमारा फोकस होगा। आज ऐतिहासिक दिन है। दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक जनादेश के साथ आई है।
उन्होंने कहा कि यह बजट केवल सरकारी लेखा-जोखा नहीं है, यह दस साल से बेहाल दिल्ली का बजट है। यह बजट पिछले साल की तुलना में 31.5 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली को खोखला कर दिया था। जनता को सिर्फ सपने दिखाए गए।
पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
बजट के दौरान सीएम रेखा ने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं को रोका गया। विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर लगाए। दिल्ली का एक बड़ा हिस्सा झुग्गियों में रहता है। हम मिलकर काम करने के इरादे से आए हैं। अब आपदा सरकार के दिन चले गए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूंजीगत व्यय के लिए 28,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब दिल्ली के मालिक दिल्ली को लंदन बनाना चाहते थे। दिल्ली वालों को सपना दिखाया। लेकिन उन्होंने दिल्ली को अराजक राजधानी बना दिया। देशभर में विज्ञापन सरकार ने सिर्फ पोस्टर ही लगाए। ये बजट विकास का संकल्प पत्र है। हम वो वादे करते हैं जो निभाते हैं। बजट पेश के दौरान मोदी मोदी के नारे लगाए गए।
दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटीन खुलेंगी
दिल्ली विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लेने दिया। हमारी सरकार में अब लाभ मिलेगा। 20 करोड़ रुपये का आवंटिन किया है। विधायक फंड पूरा मिलेगा। कोई कटौती नहीं होगी। भोजन कागजों पर था। लेकिन हम देंगे। दिल्ली में 100 करोड़ रुपये से 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोली जाएंगी। अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के मौके पर कैंटीन दिल्ली में खोली जाएंगी।
सीएम रेखा के कुछ बड़े एलान
- दिल्ली बजट में महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ आवंटित।
- 500 करोड़ रुपये से सीवेज सिस्टम को सुधारा जाएगा।
- दिल्ली में 100 जगह अटल कैंटीन खुलेंगी, इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
- दिल्ली के लोगों को अब 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा (अब जन आरोग्य योजना में 5 लाख का अतिरिक्त बीमा सहित)।
- महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
- 210 करोड़ रुपये गर्भवती महिलाओं के लिए आवंटित किए गए हैं।
- झुग्गी-झोपड़ियों के लिए 696 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
- देश की राजधानी राजधानी दिल्ली में 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगेंगे।
- जलापूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था के लिए 9000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।
- 20 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवंटित किए गए हैं।
- 50 करोड़ रुपये का फंड जलापूर्ति के लिए रखा गया है।
- यमुना की साफ-सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
No comments:
Post a Comment