आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बुक फेयर का आयोजन
- पुस्तकालय विभाग की तरफ से आयोजित बुक फेयर में 30 से अधिक प्रकाशनों ने किताबों को प्रदर्शित किया
मेरठ। आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में पुस्तकालय विभाग की तरफ से बुक फेयर का आयोजन किया गया। बुक फेयर में 30 से अधिक प्रकाशनों ने विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी किताबों को प्रदर्शित किया। इस बुक फेयर का उद्देश्य मार्केट में आई हुई नई किताबों को प्रस्तुत करने के साथ आज की नई पीढ़ी के बीच किताबों के महत्व को भी बढ़ावा देना था।
कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई किताबों को बहुत पसंद किया और कॉलेज के पुस्तकालय के लिए उन्हें प्रस्तावित किया। बुक फेयर की संयोजक रश्मि शर्मा प्रधान पुस्तकालयाध्यक्ष तथा पंकज शर्मा ने बुक फेयर में आए प्रकाशन संस्थान और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष को धन्यवाद दिया। बुक फेयर को सफल बनाने में पुस्तकालय कमेटी के सदस्यों डॉ चंचल चौधरी, दिनेश कुमार, प्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा।
बुक फेयर में प्रदीप नेगी, लतिका सक्सेना, विपिन देशवाल, दिनेश चंद्र, रेशमा, डॉ राजीव कुमार शर्मा, डॉ शैलेश गुप्ता, डॉ वंदना अग्रवाल, आरजू मलिक, दीपक गर्ग, शिवानी अग्रवाल सहित कई फैकल्टी व मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment