मेरठ क्षेत्र में डाॅ़ल्फिनों का बढ़ा कुबना , संख्या बढ़ कर हुई 52 

 वन विभाग कर रहा  डॅाल्फिन की  निगरानी

मेरठ।  गंगा नदी में डॉल्फिनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। साफ पानी और शांत माहौल मिलने के कारण डॉल्फिन आसानी से पश्चिमी यूपी में बहने वाली गंगा नदी में अपना जीवन बिता रही हैं। यहां इनका कुनबा भी बढ़ता जा रहा है। नरोरा से मेरठ के बीच डॉल्फिन की संख्या अब 52 हो चुकी है। जो अच्छा संदेश है। पर्यटन के लिहाज से भी इसे पसंद किया जा रहा है।

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि पिछले 15 सालों से नमामि गंगे अभियान चल रहा है। इसके तहत गंगटिक डॉल्फिन के संरक्षण, संवर्द्धन पर काम हो रहा है।इसी का परिणाम है कि यहां डॉल्फिन की संख्या अब 52 हो चुकी है। जो हालिया सेंसस में सामने आई है। वन विभाग डब्लूडब्लूएफ अन्य संगठनों के साथ मिलकर इस पर काम कर रहा है।बताया कि यहां पोचिंग की घटना जीरो है। डॉल्फिन का हैबिटेट जरा भी डिस्टर्ब न हो, इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। यहां पर्यटन बढ़े इसके लिए हमने नावों की व्यवस्था की है।कुछ साइट्स भी अरेंज कर रहे हैं जहां लोग कर डॉल्फिन को देख सकें। यूपी में 2300 प्लस डॉल्फिन हैं ये बहुत अच्छा है। देश में लगातार डॉल्फिन बढ़ रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts