श्रिया लोहिया, बनीं भारत की पहली महिला फॉर्मूला 4 रेसर
शिमला,एजेंसी। श्रिया लोहिया ने मोटरस्पोर्ट्स के इतिहास में अपनी एक खास पहचान बनाई है। वह फॉर्मूला 4 (F4) रेसिंग में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली महिला ड्राइवर बनीं। केवल 16 साल की उम्र में उन्होंने भारतीय फॉर्मूला 4 चैम्पियनशिप के उद्घाटन सेशन में हैदराबाद ब्लैकबर्ड्स टीम से प्वाइंट्स स्कोर किए। जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह टीम भारत की प्रमुख रेसिंग टीमों में से एक है।
श्रिया की मोटरस्पोर्ट्स में करियर की शुरुआत महज 9 साल की उम्र से हुई थी जब उन्होंने कर्टिंग में पार्टिसिपेट किया था। अपनी स्पीड और एक्यूरेसी के कारण उन्होंने जल्दी ही अपनी पहचान बनाई और कई प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक पोडियम फिनिश हासिल किए। उनकी निरंतर सफलता और समर्पण ने उन्हें फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया (FMSCI) से चार सम्मान मिल चुके हैं। जो मोटरस्पोर्ट्स की सरकारी संस्था है।
2022 में श्रिया को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जो बच्चों को मिलने वाला भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार मोटरस्पोर्ट्स में उनकी एक्सीलेंस को मान्यता देता है। श्रिया की उपलब्धियां भारत में महिला रेसर्स के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं। यह साबित करते हुए कि इस पुरुष प्रधान खेल में भी प्रतिभा और संकल्प से सफलता पाई जा सकती है।
No comments:
Post a Comment